● एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर दी विस्तृत जानकारी

● एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर दी विस्तृत जानकारी

         रायगढ़, 12 दिसंबर । खरसिया क्षेत्र के ग्राम फरकानारा में आज 12 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी महाविद्यालय खरसिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक समय में बढ़ते अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान उन्होंने बालकों के अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित रिपोर्टिंग और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर ठगी के बदलते स्वरूप, सोशल मीडिया पर होने वाले दुरुपयोग, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी और लिंक आधारित ठगी जैसे मामलों की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी।

           एसडीओपी ने उदाहरणों के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफार्म पर छोटी सी चूक भी गंभीर अपराधों का कारण बन सकती है, इसलिए हर छात्र को व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकगण, चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर तथा जोबी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर सक्रिय भागीदारी दर्ज की और जागरूकता को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...