● लैलूँगा के ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश

● लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी ने नशामुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश

      

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

   रायगढ़, 16 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र के गांवों में लगातार पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम खम्हार में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
       जन चौपाल में थाना प्रभारी ने नशामुक्ति को प्रमुख विषय के रूप में रखते हुए बताया कि शराब न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवारों के विघटन, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक पतन का बड़ा कारण बनती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शराब से दूरी बनाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में सहयोग करें। इस दौरान महिलाओं को संगठित होकर महिला समूह गठित करने तथा गांव स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध सामूहिक रूप से पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।
      चौपाल में साइबर अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करते हुए कानून की जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
     कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को कानून का पालन करने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा पुलिस के साथ सहयोग कर सुरक्षित समाज निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलाईगढ़ में अवैध महुआ शराब का सैलाब आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल कथित मिलीभगत की आशंका से निष्पक्ष जांच की मांग...

युवा और नाबालिग भी चपेट में गांव-गांव और गलियों तक फैल रहा अवैध शराब का जाल कार्रवाई नहीं होने से विभाग की निष्क्रियता पर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...