WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा में आज इतिहास गढ़ेगा ‘अटल परिसर’

भारत रत्न अटल जी की प्रतिमा का लोकार्पण, दिग्गजों का जमावड़ा, शहर में जश्न जैसा माहौल!

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा में आज इतिहास गढ़ेगा ‘अटल परिसर’

भारत रत्न अटल जी की प्रतिमा का लोकार्पण, दिग्गजों का जमावड़ा, शहर में जश्न जैसा माहौल!

लैलूंगा आज अपने स्वर्णिम पल का गवाह बनने जा रहा है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत के गौरव, जन-जन के प्रिय नेता, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज लैलूंगा में बनने वाले अटल परिसर का भव्य लोकार्पण होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा लैलूंगा मानो उत्सव के रंग में रंग गया है। हर गली, हर चौराहे पर सजावट, तिरंगे की शान, भाजपा के झंडों की लहराहट और भारी भीड़ इस यादगार पल को खास बना रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में, वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के कद्दावर मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती विद्यावती सिदार, लैलूंगा विधायक सत्यानंद राठिया, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की भीड़ इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी।

नगर पंचायत लैलूंगा के सौजन्य व गरिमामय आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अटल परिसर की आकर्षक सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और जनसमुद्र की उमड़ती भीड़ यह साबित कर रही है कि अटल जी के प्रति लोगों का सम्मान आज भी उतना ही अटूट है।

गुरुवार, दिनांक 25 दिसम्बर 2025, समय 12:30 बजे से, कोसाबाड़ी के सामने लैलूंगा यह स्थान आज राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र बनने जा रहा है। अटल जी की प्रतिमा के अनावरण के साथ न केवल एक परिसर का उद्घाटन होगा, बल्कि लैलूंगा में विकास का एक नया अध्याय भी शुरू होगा।

अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी ओजस्वी वाणी, दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था हमेशा युवाओं को प्रेरित करती रही है। आज जब उनकी प्रतिमा लैलूंगा में स्थापित हो रही है, तो यह सिर्फ मूर्ति का अनावरण नहीं बल्कि विचारों, आदर्शों और संकल्पों का उद्घोष है।

लैलूंगा में माहौल जश्न जैसा है—ड्रम, ढोल, जयघोष, आतिशी नारों के बीच शहर के लोग गर्व महसूस करेंगे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत लैलूंगा की ओर से समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों को सादर आमंत्रण दिया गया है।
आज लैलूंगा का इतिहास सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है…
क्योंकि आज लैलूंगा बोलेगा—जय अटल, जय भारत!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS