अवैध धान परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की एक और कार्रवाई

अवैध धान परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की एक और कार्रवाई

25 क्विंटल अवैध धान व पिकअप वाहन जब्त, मंडी सचिव को दी गई सूचना

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 25 दिसंबर।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में दीगर प्रांतों से छत्तीसगढ़ की कृषि उपज मंडियों में अवैध रूप से धान खपाए जाने पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है । वहीं लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

     इसी क्रम में दिनांक बीते रात (25 दिसंबर 2025) को गश्त के दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर ग्राम कुपाकानी से पाकरगांव के मध्य मेन रोड पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर एक *योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 14 MP 3493 को रोककर जांच की।

     जांच के दौरान वाहन में करीब 25 क्विंटल धान लोड पाया गया, जिसका परिवहन किया जा रहा था। वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान तरूण सिदार पिता मोहित राम सिदार (उम्र 21 वर्ष, निवासी सुस्डेगा मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर) एवं हेमन्त सिदार पिता शिवशंकर सिदार (उम्र 29 वर्ष, निवासी केरजू, चौकी केरजू, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई।

     पुलिस द्वारा धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया, किंतु अनावेदकों द्वारा धान के संबंध में किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस ने कारण सबूत में पिकअप वाहन सहित लगभग 25 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹77,500 है, को  धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की कार्यवाही जप्त कर अपने कब्जे में लिया।

   मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मंडी सचिव लैलूंगा को सूचना प्रेषित की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...