WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने पकड़ा पिकअप, मंडी अधिनियम के तहत जब्ती

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने पकड़ा पिकअप, मंडी अधिनियम के तहत जब्ती

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार शिवम पांडे एवं फूड इंस्पेक्टर खुसी राम नायक की संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई कर अवैध धान ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि ग्राम खेड़ामा निवासी नानसाय सिदार के पिकअप वाहन क्रमांक JH03 AJ 4127 में ग्राम रुडुकेला से धान लोड कर मंडी खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। जैसे ही यह पिकअप लैलूंगा मार्ग से गुजर रहा था, पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने रास्ते में वाहन को रोककर जांच की।

जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा धान परिवहन से संबंधित कोई भी वैध टोकन या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। टोकन के अभाव में धान का परिवहन अवैध पाए जाने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद संबंधित पिकअप वाहन पर मंडी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के उपरांत जब्त पिकअप को मंडी लैलूंगा को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान खरीदी एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

तहसीलदार शिवम पांडे ने स्पष्ट किया कि अवैध धान परिवहन एवं खरीदी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि शासन के नियमों को दरकिनार कर धान का अवैध कारोबार करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS