spot_img
spot_img

➡️ नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई की

चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर पल्सर बाइक सहित करीब 10 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका बरामदगी में मिली बड़ी सफलता

आरोपियों ने चोरी ट्रेक्टर को बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी पास बिक्री हेतु छिपाये, ग्राहक तलाश करते समय पुलिस ने दबोचा

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई

➡️ *आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी की अहम भूमिका, नागरिक सहयोग जरूरी : एसएसपी शशि मोहन सिंह

     रायगढ़, 31 जनवरी । घरघोड़ा पुलिस ने नवापारा से हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 नवापारा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 27–28 जनवरी की रात उसके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्र. CG-13-BB-2313 इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई दिए। उनके हुलिए की जानकारी मुखबिरों को दी गई।
           इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। तत्काल दबिश देकर पुलिस ने रामप्रसाद सारथी निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल (हाल मुकाम ग्राम नकना धरमजयगढ़) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों मिथलेष सारथी, योगेश कुमार धनवार और नरेश कुमार पटैल के साथ मिलकर पल्सर बाइक से नवापारा से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
       आरोपियों की निशानदेही पर छाल रोड ग्राम बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी पास छिपाकर रखा गया अपहृत ट्रेक्टर वाहन क्र. CG-13-BB-2313 इंजन व ट्रॉली (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) तथा चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर पल्सर बाइक (कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये) *कुल जुमला कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये* बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

➡️ गिरफ्तार आरोपी
(1) रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल जिला रायगढ़
(2) मिथलेश सारथी पिता मानसिंह सारथी उम्र 19 वर्ष, निवासी फरकानारा चौकी जोबी थाना खरसिया जिला रायगढ़
(3) योगेश कुमार धनवार पिता रामेश्वर धनवार उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रा थाना छाल जिला रायगढ़
(4) नरेश कुमार पटैल पिता शिवदयाल पटैल उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रा

➡️ कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो पटेल तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की रही।
      
      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला रायगढ़ ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि—
     “सीसीटीवी कैमरे आज केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि अपराध रोकने और अपराधियों की पहचान का सबसे मजबूत माध्यम बन चुके हैं। हाल के कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। प्रत्येक घर, दुकान, प्रतिष्ठान और कॉलोनी में सीसीटीवी लगाए जाने से न सिर्फ चोरी, लूट जैसे अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि किसी भी घटना की जांच में पुलिस को ठोस तकनीकी साक्ष्य मिलते हैं।
         नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने परिसरों में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग और तकनीक के माध्यम से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

CHHATTISGARH NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

RAIGARH NEWS

🔥 जुआरियों में हड़कंप! रायगढ़ पुलिस की डबल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा—6 गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तारबाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते...