शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 19 फरवरी 2026/ ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों के लिए 24 फरवरी, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र की विभिन्न रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
       इस प्लेसमेंट कैंप में.परिश्रम रिसोर्स प्रा. लि., गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा मीटर इंस्टॉलर एवं सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई एवं नॉन आईटीआई अभ्यर्थी पात्र होंगे तथा वेतनमान 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त में.एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा लाइफ मित्र के 120 पद (योग्यता 10वीं पास, वेतनमान 5,000 से 10,000 रुपये), सेल्स ऑफिसर के 40 पद (योग्यता स्नातक, वेतनमान 15,000 से 20,000 रुपये) तथा डेवलपमेंट ऑफिसर के 20 पद (योग्यता स्नातक, वेतनमान 20,000 रुपये प्रतिमाह) पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का कार्यक्षेत्र तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...