पत्रकार रितेश पर हुए हमले की निंदा, आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग,पत्रकार एकता महासंघ रायगढ़ जिलाध्यक्ष – जनेश्वर कुर्रे

प्रेस/विज्ञप्ति

पत्रकार रितेश पर हुए हमले की निंदा, आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग,पत्रकार एकता महासंघ रायगढ़ जिलाध्यक्ष – जनेश्वर कुर्रे

जनेश्वर कुर्रे जिलाध्यक्ष रायगढ़ पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में सेवारत एक दैनिक अखबार के पत्रकार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की पत्रकार एकता महासंघ ने कड़ी निंदा की है। इस मामले को आड़े हाथ लेते हुए जहां पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए गए हैं, वहीं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के जनेश्वर कुर्रे जिला अध्यक्ष रायगढ़ ने हमले का शिकार हुए रितेश पांडेय के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले को निंदनीय बताया है तथा शासन-प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा ने इससे पहले ही निंदा कर चुके हैं,

हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन

उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर लगातार उत्पीड़न हो रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर लगातार अत्याचार बढ़े हैं, जिससे पत्रकार खुद को अब असुरक्षित महसूस करने लगे हैं जिसका प्रभाव उनकी कार्यशैली पर भी पड़ रहा है। कई बार देखा जाता है कि भ्रष्ट अधिकारी और नेता अपने खिलाफ समाचार प्रकाशित होने पर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का सहारा लेकर आक्रमण करवाती है। वहीं इस खेदजनक घटना से बस्तर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है।
उन्होंने कहा है कि पुलिस विभाग शहर व ग्रामीण सिविल पुलिसिंग व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए भी योजना बनाए ताकि जिले में बढ़ते आपराधिक प्रकरणों तथा थाना और चौकी स्तर पर गहन समीक्षा की जा सके और नशीली दवाइयों के बाजार पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा कर चुके हैं अब जिलाअध्यक्ष रायगढ़ के जनेश्वर कुर्रे ने पत्रकार रितेश पांडेय के हमलावरों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहा है अन्यथा पूरी पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...