spot_img
Sunday, March 1, 2026
Sunday, March 1, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बिग ब्रेकिंग लैलूँगा : अज्ञात कार का कहर! बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार, सड़क पर तड़पता रहा लहूलुहान युवक

अज्ञात कार का कहर! बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार, सड़क पर तड़पता रहा लहूलुहान युवक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर फट गया। देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से भाग निकली। घायल युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी बीच सूचना मिलते ही लैलूंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी वाहन में घायल युवक को उठाया और सीधे लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि घायल युवक ग्राम झार आमा का निवासी है और किसी जरूरी काम से लैलूंगा आया हुआ था।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब चन्द्रशेखर जायसवाल ने इस तरह मानवता का परिचय दिया हो। इससे पहले भी वे तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। क्षेत्र में उनकी इस तत्परता और सेवा भावना की जमकर सराहना हो रही है।

वहीं दूसरी ओर सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक अज्ञात वाहन चालक इस तरह हादसे कर भागते रहेंगे? क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की कमी और ट्रैफिक नियंत्रण की लापरवाही पर भी लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार कार चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हादसे के वक्त सबसे बड़ी जरूरत इंसानियत की होती है। जहां एक ओर लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति ने आगे बढ़कर जिंदगी बचाने का काम किया। लैलूंगा में आज हर जुबान पर एक ही नाम है — चन्द्रशेखर जायसवाल।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: संत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना समाज को सही दिशा देती है, और जब शासन व्यवस्था इन मूल्यों से जुड़ती है, तो विकास और संस्कार...
Latest
संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत... सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से ह... सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव स... खाकी का मानवीय दायित्व — एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सड़क पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक ... रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन — अड्डेबाजों पर शिकंजा, 31 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,... CG- होली पर रेलवे का तोहफा! हटिया–एलटीटी रूट पर दो फेरों में दौड़ेगी स्पेशल ट्रे... जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे.एल. दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई... CRIME NEWS : पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला समेत 4... CG : मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फ...