spot_img
spot_img

अगर बारिश में धुल गया सेमीफाइनल, तो क्या Team India को मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें ICC का ये खास नियम

spot_img
spot_img
spot_img

T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो चुकी है. ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने बाजी मारी, जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी हैं. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल होगा. जीतने वाली टीमों को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन फैंस के मन में एक सवाल है कि अगर मान लीजिए बारिश या दूसरी वजह से मैच रद्द हो गया तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब आईसीसी के उस नियम में दिया गया है, जो भारत बनाम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के इन बड़े मुकाबलों के लिए बनाया गया है.

आईसीसी (ICC) ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ‘रिजर्व डे’ रखा गया है. 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल (SA vs NZ) में बारिश हुई तो मैच 5 मार्च को पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल (IND vs ENG) 5 मार्च को खेल रुका तो मैच 6 मार्च को होगा. लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी खेल पूरा नहीं हो सका तो कौन सी टीम फाइनल में जगह पक्की करेगी? आइए आसान भाषा में समझ लेते हैं.

नतीजा निकालने के लिए ’10-10 ओवर’ का नियम

टी20 इंटरनेशनल में आम तौर पर मैचों का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल पूरा होना जरूरी है, लेकिन आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों (सेमीफाइनल और फाइनल) के लिए अलग नियम बनाया है. नया नियम ये है कि सेमीफाइनल का रिजल्ट निकालने के लिए कम से कम दोनों टीमों के 10-10 ओवर होना जरूरी हैं.

आईसीसी की तरफ से पूरी कोशिश होगी कि मैच निर्धारित दिन पर ही पूरा हो. इसके लिए निर्धारित दिन पर 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) दिया गया है. अगर 10 ओवर से कम का खेल होता है, तो मैच को पूरा नहीं माना जाएगा.

अगर रिजर्व डे पर भी मैच धुल गया, तो क्या होगा?

इस सवाल का जवाब ये है कि अगर निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों ही दिन बारिश के कारण 10-10 ओवर का खेल नहीं हो पाता है और मैच रद्द करना पड़ता है, तो आईसीसी का ‘ग्रुप स्टैंडिंग’ नियम लागू होगा. जो कहता है कि मुकाबला रद्द होने की स्थिति में वह टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जो सुपर-8 के अपने ग्रुप में शीर्ष (Top) स्थान पर रही थी. इंग्लैंड अपने ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी, जबकि भारत दूसरे स्थान पर, ऐसे में मैच रद्द होने पर इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा और टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा. वहीं साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रही थी, ऐसे में मैच रद्द होने पर उसे फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगेगा.

रिजर्व डे पर हुआ मैच तो बदल जाएगा समय

आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए दोनों मैचों का वक्त शाम 7:00 बजे तय किया है, लेकिन अगर मैच रिजर्व डे पर जाता है, तो समय बदल जाएगा. रिजर्व डे पर मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से ही कर दी जाएगी, ताकि मैच को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. रिजर्व डे पर मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां निर्धारित दिन पर खत्म हुआ था. मान लीजिए कि यदि निर्धारित दिन पर टॉस तो हुआ, लेकिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तो रिजर्व डे पर नए सिरे से 20-20 ओवर का मैच शुरू होगा.

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

CHHATTISGARH NEWS

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...