spot_img
spot_img

CG – होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img

कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे किया था आवेदन, डिजिटल सुविधा से सरकारी कार्यालयों के चक्कर और समय की बचत रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे किया था आवेदन, डिजिटल सुविधा से सरकारी कार्यालयों के चक्कर और समय की बचत रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन...

RAIGARH NEWS

श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 12,500 रुपये, टॉप-10 में आने पर एक लाख की सहायता

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना से 10वीं-12वीं से लेकर व्यावसायिक शिक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रायगढ़, 29...