WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

CG – होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाईनिगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ बाइक-मोबाइल चोरी में शामिल फरार आरोपी विकास चौहान गिरफ्तार

    रायगढ़, 02 सितंबर 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS