spot_img
spot_img

सड़क पर नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

spot_img
spot_img
spot_img

गाड़ी की डिक्की में रखा केक काटा, फिर हुई आतिशबाजी; सलमान खान की फिल्म के गाने पर बनाई गई रील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क किनारे जन्मदिन मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क किनारे गाड़ी रोककर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद मौके पर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान बॉलीवुड फिल्म के चर्चित गाने ‘ओ-ओ जाने जाना’ पर वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड किया गया।

गाड़ी की डिक्की में रखा था केक

वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार की गाड़ी क्रमांक CG-04-NY-1910 दिखाई दे रही है। गाड़ी की डिक्की खोली जाती है, जिसमें केक और ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा टैग नजर आता है। इसके बाद विपिन पटेल केक काटते हैं। वीडियो में कुछ ही देर बाद आतिशबाजी शुरू होती दिखाई देती है। एक युवक आतिशबाजी का सेटअप करते हुए भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर रील वायरल, सड़क पर जश्न को लेकर चर्चा

बताया जा रहा है कि जन्मदिन के इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर रील के तौर पर साझा किया गया। इसमें सलमान खान की फिल्म का ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाना इस्तेमाल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क किनारे वाहन रोककर इस तरह जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई, दुकानदारों को मौजूदा स्टॉक खत्म करने की अपील रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के नगर...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई, दुकानदारों को मौजूदा स्टॉक खत्म करने की अपील रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के नगर...

RAIGARH NEWS