रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र पुसौर गायत्री मंदिर, वार्ड क्रमांक 7, नगर पंचायत पुसौर तथा आंगनबाड़ी केंद्र औरदा-3 में सहायिका पद के लिए 6 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक आवेदिकाएं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकती हैं।
नियुक्ति प्रक्रिया, पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के परियोजना अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकती हैं। इच्छुक महिलाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।











