भारत-इंग्लैंड मैच: टीम इंडिया की शानदार जीत, सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया इंग्लैंड

दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। भारत द्वारा दिए गए 254 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को लगातार झटके लगे और 7.3 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड ने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।

मध्यक्रम में जोस बटलर ने संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं हैरी ब्रूक भी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

हालांकि बेथेल ने इंग्लैंड की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 143 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने छठे ओवर में लगातार तीन छक्के भी लगाए, जिससे मुकाबला कुछ समय के लिए रोमांचक बन गया।

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर में महज 9 रन खर्च करते हुए सैम का विकेट भी झटका। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सीएम हेल्पलाइन बना आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यमलैलूँगा की भगवती चंद्रा को मिला उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री की जनकेंद्रित सुशासन व्यवस्था के तहत संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षणजेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारीजेल...

रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने शुक्रवार को जिला जेल रायगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस...