वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर का निधन

spot_img

वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर का निधन

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, जताया शोक

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य थे श्री रमेश नैय्यर

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर के निधन पर छतीसगढ़ प्रेस क्लब ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया। श्री नैय्यर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक थे जिन्होंने पत्रकार व पत्रकार परिवार के हितों के लिए संस्था का गठन किया था।
छतीसगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी राज ने श्री नैय्यर जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री रमेश नैय्यर जी छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य थे जिनके द्वारा पत्रकारों के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलता रहा है उनके निधन से पत्रकारिता के साथ छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की अपूरणीय क्षति हुई क्योंकि छतीसगढ़ प्रेस क्लब ने अपने एक वरिष्ठ संरक्षक और मार्गदर्शक को खो दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुधीर आजाद तम्बोली ने श्री नैय्यर जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि श्री नैय्यर जी का जाना छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की अपूरणीय क्षति है क्योंकि समय समय पर उनके द्वारा संगठन व पत्रकार हित में कार्य हेतु हमें सुझाव मिलता था। महासचिव आशीष मिश्रा ने शोक संदेश जारी करते हुए बताया कि श्री नैय्यर जी के अनुभव का लाभ पत्रकारों को मिलता रहा है पत्रकार व पत्रकार हितों के लिए उनकी उपलब्धता जगजाहिर थी। पत्रकारिता के एक युग का अंत श्री रमेश नैय्यर के साथ हो गया।
उल्लेखनीय है कि श्री रमेश नैय्यर का देहांत बुधवार को हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत शोक में डूब गया। परिवारजनों से मिली जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 04 नवम्बर को किया जाएगा। श्री नैय्यर जी की अंतिम यात्रा उनके समता कालोनी स्थित निज निवास से सुबह 10 बजे निकाली जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS