शिवनाथ नदी अमोरा घाट में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रील

शिवनाथ नदी अमोरा घाट में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रील

कलेक्टर ने बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रील का किया मुआयना

विनय सिंह बेमेतरा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर के निर्देश पर बाढ़ एवं आपदा से बचाव संबंधी जिला आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा आज शुक्रवार को सवेरे कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की उपस्थिति में अमोरा घाट पहुंचकर शिवनाथ नदी में बाढ़ मे घिरे लोगों को सुरक्षित कैसे बाहर निकाला जाए इसका मॉकड्रील किया गया। मॉकड्रील में नगर सेना के गोताखोरों को अतिवृष्टि बाढ़ के दौरान जान-माल के सुरक्षा के लिए दक्ष किया गया है। बाढ़ आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने दल तैयार है। मॉकड्रील के दौरान एम्बुलेंस वाहन भी तैनात था। मॉक एक्सरसाइज के दैरान छत में फंसे लोगों को सीढ़ी के जरिए निकाला गया। कलेक्टर ने नगर सेना के जवानों को आपात स्थिति से निपटने हर समय तत्पर रहने के निर्देश दिए, जिससे लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान नगर सेना के जवानों द्वारा प्रत्यक्ष रुप से नदी में उतरकर डूबते हुए व्यक्ति को किस तरह बचाया जा सकता है और उसे नदी से निकालकर उसे किस प्रकार चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है उसे बताया गया। बाढ़ से बचाव के संबंध में सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है तथा बाढ़ की स्थिति में राहत कार्य त्वरित आरंभ करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीम अत्याधुनिक बाढ़ बचाव उपकरण, कटिंग टूल्स व संचार उपकरण, मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर किट, डीप डाइविंग सेट इनफ्लैटेबल लाइटिंग टावर आदि से लैस रहेंगे जिला प्रशासन द्वारा नगर सेना के जवानों को आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। टीम में कुशल गोताखोर, तैराक और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगें, जो कि बाढ़ आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने में सक्षम होंगें। मॉकड्रील के दौरान बताया गया कि बाढ़ आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है शासन प्रशासन आम नागरिकों के साथ है। गांवों में कोटवार के जरिए मुनादी कर लोगों को सचेत किया जाता है।
बाढ़ से निपटने पांच स्थानों पर टीम तैनात-आपात स्थिति में बाढ़ से निपटने शिवनाथ नदी अमोरा घाट में एसडीएम बेमेतरा को प्रेक्षक बनाया गया था। इसी तरह पुलिस लाईन सीटी कोतवाली के लिए प्रेक्षक एसडीओपी बेरला को नियुक्त किया गया था। शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा के लिए प्रेक्षक एसडीएम बेरला को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। राहत कैम्प शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल सरदा को बनाया गया था, जिसके प्रेक्षक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा को बनाया गया था। जिला अस्पताल में मेडिकल टीम प्राथमिक उपचार के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ को प्रेक्षक का दायित्व सौंपा गया था। जिला स्तरीय कण्ट्रोल रुम एनआईसी में स्थापित किया गया था, जिसके प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के थे। आपदा प्रबंधन टीम ने मुस्तैदी से रेस्क्यू कर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने की कार्यवाही की। शासकीय उ.मा.वि. सरदा में बनाये गये राहत शिविर में राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत बेरला द्वारा अपने स्टॉफ के साथ राहत शिविर में मुस्तैदी से ड्यूटी में तैनात रहे, जिसका कलेक्टर ने मुआयना किया।
कलेक्टर शुक्ला के नेतृत्व मे शिवनाथ नदी मे माकड्रिल किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी, एएसपी पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर युगल किशोर उर्वशा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा धनराज मरकाम, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, सिविल सर्जन डॉ एस.आर. चुरेन्द्र, डीएचओ डॉ. प्रदीप घोष, कमाण्डेंट नगर सेना वी.के.लकड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा भूपेन्द्र उपाध्याय, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित नगर सेना के जवान उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...