लैलूंगा lpl 3 के अध्यक्ष बने आदित्य बाजपेयी।

spot_img

लैलूंगा lpl 3 के अध्यक्ष बने आदित्य बाजपेयी।


लैलूंगा lpl 3 लैलूंगा प्रीमियर लीग ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का इस वर्ष शुभारंभ 5 दिसंबर 2022 से लैलूंगा खेल परिसर में होना निश्चित हुआ है। इस प्रतियोगिता में अपने प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी शिरकत करते आ रहे है। सभी खिलाड़ियों को अपना अपना पंजीयन 15 नवम्बर तक करना होगा। lpl 2 की तरह इस वर्ष भी आठ टीम मालिक 20 नवम्बर को अपने अपने टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे। आज शाम 5 बजे lpl 3 के लिए खेल परिसर में आवश्यक बैठक रखी गई थी ।जिसमे lpl 3 के लिए आयोजन समिति का चयन किया गया जिसमे सर्वसहमति से आदित्य बाजपेयी को lpl 3 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है। बाकी समिति की चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष के ऊपर सौप दी गई है।lpl 3 में प्रथम पुरुस्कार 51000रु ,दूसरा पुरुस्कार 25000रु मैन आफ द सीरीज 5100रु बेस्ट बेस्टमैन ,बेस्ट बालर,बेस्ट फिल्डर,बेस्ट कीपर,सभी के लिए 2100रु की राशि के साथ साथ प्रत्येक मैच में भी मैन ऑफ द मैच 500 रु देने का निर्णय लिया गया है।लैलूंगा प्रीमियर लीग विगत दो वर्षो में रायगढ़ जिले में ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने अलग पहचान बनाने में सफल रही है ओडिसा झारखंड के साथ साथ प्रदेश के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सदैव उत्सुक दिखाई देते है।जल्द ही एल पी एल 3 के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन फॉर्म आन लाइन जारी किया जाएगा। पूर्व आठ टीम मालिको की सहमति मिलने के साथ साथ कुछ नए मालिक भी lpl 3 में अपनी टीम उतरने के लिए निवेदन कर रहे है।खिलाड़ियों के पंजीयन के उपरांत ही आठ से ज्यादा टीम के बारे में विचार विमर्श करने का निर्णय लिया गया है। Lpl 3 के सभी मैच का सीधा प्रसारण पूर्व की भाती ही किया जाना है। जिले के सभी खिलाड़ियों से आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य बाजपेयी ने निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन करा कर lpl 3 के आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति की आप सभी मदद करे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...