spot_img
Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अगले वर्ष 31 मई तक मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य पूरा करने के उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा की
00 नए सत्र से 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ की तैयारी, उप मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाएं पूर्ण करने दिए निर्देश

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय कवर्धा में निर्माण एजेंसी, सीजीएमएससी तथा जिला अस्पताल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रगति और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, समय-सीमा और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि एकेडमिक बिल्डिंग का निर्माण 31 मई 2027 तक तथा ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल, इंटर्न्स मेस, डीन एवं एमएस के आवास, लैब सहित अन्य सभी आवश्यक भवनों का निर्माण 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने निर्माण एजेंसियों को 15 दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने एवं उसी के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही, हर 15 दिन में कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि कार्य की नियमित समीक्षा की जा सके।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्माण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करें और कार्य की वास्तविक प्रगति का आकलन करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा या समस्या आती है, तो उसे तत्काल साझा किया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्माण पूर्ण करने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य निरंतर और निर्धारित गति से जारी रहना चाहिए। उन्होंन निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में छात्रों और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर विशेष जोर
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले में प्रारंभ होने वाले मेडिकल शिक्षा के लिए तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए जो न्यूनतम सेटअप आवश्यक होता है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कॉलेज और रेसिडेंट्स के आवास के बीच निर्धारित दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की कमी या समस्या को तत्काल दूर करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें।
बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि प्रारंभिक रूप से मेडिकल कॉलेज का संचालन आयुर्वेदिक पॉली क्लिनिक तथा रोजगार एवं उद्योग भवन में किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि अस्पताल की सुविधाएं मानकों के अनुरूप विकसित हो सकें और मेडिकल शिक्षा के लिए आवश्यक अधोसंरचना पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आगामी सत्र से 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई प्रारंभ की जाए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क में मचा हड़कंपतमनार के आमाघाट से लैलूंगा के नवीन घटगांव...

72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क में मचा हड़कंपतमनार के आमाघाट से लैलूंगा के नवीन घटगांव...
Latest
72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क... आमाघाट अफीम मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता— फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्... ड्रोन सर्वे से बड़ी सफलता : जिला प्रशासन ने अवैध अफ़ीम खेती का किया भंडाफोड़
...
लैलूँगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…. संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने ... आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव सा... भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ के जिला मंत्री बने- किसन दास मंहत
Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गं... DEATH : किराये के घर में 5 शव मिलने से सनसनी, मां-बेटी समेत तीन मासूमों की मौत