5 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल

रायपुर। रायपुर को स्मार्ट बनाने के दावों के बीच करोड़ों की लागत से तैयार अंडरग्राउंड वायरिंग प्रोजेक्ट अब शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक बिछाई गई बिजली की केबलें रखरखाव के अभाव में महज दो साल के भीतर ही सड़कों पर उखड़कर बाहर आ गई हैं।

करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को शहर की पहली अंडरग्राउंड वायरिंग वाली सड़क घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति भयावह है। सड़क किनारे लगे लगभग 40 इलेक्ट्रिक बॉक्स में से आधे के ढक्कन गायब हैं। इन बॉक्स के भीतर खुले हाइटेंशन तार मौत को दावत दे रहे हैं। पाइपलाइन और नल कनेक्शन के लिए हुई बेतरतीब खुदाई ने केबलों को जमीन से बाहर ला दिया है, जिन्हें दोबारा सुरक्षित करने की जहमत किसी विभाग ने नहीं उठाई।

मामला तूल पकड़ने पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर जवाबदेही तय होगी। हालांकि, स्थानीय निवासियों का मानना है कि अधिकारी तभी जागेंगे जब कोई बड़ा हादसा होगा। सिर्फ इसी सड़क पर नहीं, बल्कि बूढ़ापारा और महिला थाना रोड समेत पूरे 40 करोड़ के प्रोजेक्ट का यही हाल है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...