छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम सुहावना तो होगा लेकिन सतर्कता भी जरूरी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खासकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पेंड्रारोड में सबसे अधिक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...