*बिलाईगढ़ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया क्षेत्र का मान*

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

बिलाईगढ़ सारंगढ़

बिलाईगढ़।छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चयनित होकर शासकीय शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री उमाशंकर भारद्वाज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें कौशल विकास पर केंद्रित 16 दिवसीय ‘एडवांस रिफ्रेशर कोर्स’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु Indian Institute of Science, चल्लाकेरा (बेंगलूर) में निर्देशित किया गया था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के चुनिंदा शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुसंधान तकनीकों तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। श्री भारद्वाज ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सभी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने महाविद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नवीनतम वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगात्मक विधियों एवं विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ाने के प्रभावी तरीकों की जानकारी प्राप्त हुई, जिसका लाभ अब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगा।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और दक्षता को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री भारद्वाज के अनुभवों से महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और बेहतर होगी।

महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने श्री भारद्वाज को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्थानीय शिक्षाविदों एवं नागरिकों ने भी इस उपलब्धि को बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...