जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई–रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 90 वारंटी गिरफ्तार अवैध शराब पर भी शिकंजा

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा बीती रात विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे जिले में एक साथ विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों द्वारा संचालित किया गया।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 90 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 29 गिरफ्तारी वारंटी तथा 61 स्थायी वारंटी शामिल हैं पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया अभियान के दौरान केवल वारंटियों की ही नहीं बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 91 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है इसके अतिरिक्त जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 05 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों फरार वारंटियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रहे।रातभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ तैनात रहा, जिससे यह बड़ी सफलता हासिल हुई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...