वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी जिम्मेदारी

spot_img

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दुर्घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल

मेष राशि आपके खान-पान पर आज नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें. आज आप मानसिक शांति की तलाश में रहेगे. संतान के...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल

मेष राशि आपके खान-पान पर आज नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें. आज आप मानसिक शांति की तलाश में रहेगे. संतान के...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 29 सितंबर 2026, मंगलवार

आज के दैनिक राशिफल के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते अलग-अलग राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और रिश्तों में अलग संकेत बताए...