बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाददुर्ग

दुर्ग। जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसे शक था कि, प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान युनेश्वरी वर्मा (26) है, जो कि मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई ।

पुलिस को खुद बताया

शुक्रवार (17 अप्रैल) करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है।

आरोपी कार्तिक साहू ने युवती का गला दबाया। जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। टीम मौके पर पहुंची तो उसने कहा- ‘देखिए साहब, यह बेहोश हो गई है, उठ नहीं रही।’

स्थिति को देखते हुए डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया।

भाई पावेन वर्मा के मुताबिक, युनेश्वरी कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी और एक दिन पहले दुर्ग के लिए निकली थी। परिजनों को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना पुलिस से मिली, जिसके बाद परिवार दुर्ग पहुंचा। भाई ने आरोपी के लिए सख्त सजा, फांसी की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोरबा ब्रेकिंग कटघोरा-अम्बिकापुर NH-130 गुरसिया मे भीषण सड़क हादसा, 4  वाहन आपस में भिड़े, कार के उड़े परखच्चे

दुर्घटना मे दो ट्रेलर आपस में टकराए,  एक ट्रेलर ने सामने से आ रही कार को मारी जोरदार टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्तहादसे के...

CHHATTISGARH NEWS

नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर।  जिले के देवनगर अटल चौक पर रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में SDM को मामूली चोटें आईं, जबकि ड्राइवर...

RAIGARH NEWS

कोरबा ब्रेकिंग कटघोरा-अम्बिकापुर NH-130 गुरसिया मे भीषण सड़क हादसा, 4  वाहन आपस में भिड़े, कार के उड़े परखच्चे

दुर्घटना मे दो ट्रेलर आपस में टकराए,  एक ट्रेलर ने सामने से आ रही कार को मारी जोरदार टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्तहादसे के...