नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से की सौजन्य भेंट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पशुपति नाथ जी की  पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की गई भेंट

कलेक्टर हुए गदगद ,नेपाल की वर्तमान परिवेश की ली जानकारी
रायगढ़। आज अपरान्ह कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी से नेपाल से लौटने के बाद जिले के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात की । गत 5 अप्रैल को नेपाल के विराट नगर स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में आयोजित विशेष समारोह में रायगढ़ के चार सक्रिय पत्रकार दैनिक रायगढ़ अंचल के संपादक महादेव परिहारी, न्यूज वर्ल्ड मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ के जिला संवाददाता एवं हिंदी वेब पोर्टल महुआ संवाद के संपादक शेष चरण गुप्त,  प्राइम छत्तीसगढ़ के संपादक रमेश अग्रवाल तथा धर्मजयगढ़ के न्यूज 77 के जिला संवाददाता संजय जेठवानी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सेवा उत्कृष्ट पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया था। नेपाल के प्राकृतिक वादियों,सांस्कृतिक एवम् धार्मिक गतिविधियों का अध्ययन कर लौटे रायगढ़ के इन वरिष्ठ पत्रकारों के साथ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी मिलकर बहुत खुश हुए तथा इनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को नेपाल के काठमांडू पशुपति नाथ मंदिर से विशेष तौर से लाए 108 पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग भेंट की गई जिसे चतुर्वेदी जी ने बहुत सराहा तथा अपने पिताजी के लिए उत्कृष्ट तोहफा बताया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार….

रायपुर: जीवन में हर व्यक्ति के मन में एक सपना होता है कि उनका खुद का एक आशियाना हो, जिसमें वह चैन की नींद ले...

CHHATTISGARH NEWS

इस दिन होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन 26 अप्रैल 2026,...

RAIGARH NEWS

NDPS Investigation  पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

NDPS Investigation  पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजनराम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों ...