पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण…नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत

spot_img

रायपुर, 22 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। रोड कनेक्टिविटी के विस्तार ने यहां के ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है।

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में वनांचल और नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक 7 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क का निर्माण 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है।

यह सड़क निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, जिसके बन जाने से विकासखंड मुख्यालय कोंटा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाएगी।

यह मार्ग डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा, एंटापाड़, बुर्कलंका, पालाचलमा और गट्टापाड़ जैसे पूर्व में नक्सल प्रभावित गांवों को जोड़ता है। पहले जर्जर रास्तों और नक्सली गतिविधियों के कारण यहां आवागमन अत्यंत कठिन था, लेकिन अब पुलिस कैंपों की स्थापना और प्रशासनिक सक्रियता से हालात बदले हैं।कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी। स्थानीय निवासी मड़काम भीमा ने बताया कि सड़क बनने से कोंटा तक पहुंचना आसान हो गया है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

RAIGARH NEWS

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, व्हॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले, पहले दिन मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का उत्साह रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय...