WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

महतारी वंदन योजना बनी राखी के जीवन का संबल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी है। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है ग्राम कर्रा, पाटी पारा की रहने वाली राखी ने। राखी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। पिछले वर्ष एक दुखद हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और घर चलाने की चुनौती उनके सामने खड़ी थी। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई।नहीं राखी बताती हैं कि हर महीने उनके खाते में आने वाले 1000 की राशि ने उनकी आर्थिक चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। उन्होंने इन पैसों से अपने दोनों बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम किया। राखी खेती-बाड़ी के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे सिलाई की सामग्री खरीदने में करती हैं। इससे वे गाँव की अन्य महिलाओं के ब्लाउज़ और कपड़े सिलकर अपनी आय बढ़ा रही हैं। राखी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। इन पैसों से अब मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। शासन की एक छोटी सी आर्थिक मदद किसी परिवार की दिशा बदल सकती है। महतारी वंदन योजना ने न केवल राखी को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। आज राखी अपने गाँव में स्वावलंबन की एक नई पहचान बन चुकी हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CMHO तक शिकायत पहुंचते ही गरमाया महेश्वरी मेडिकल मामला!

“पैसा मांगा था तो सबूत दो!”—सोशल मीडिया वीडियो के आरोपों पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगी स्वतंत्र जांच, कथित धमकी के ऑडियो से भी...

CHHATTISGARH NEWS

CMHO तक शिकायत पहुंचते ही गरमाया महेश्वरी मेडिकल मामला!

“पैसा मांगा था तो सबूत दो!”—सोशल मीडिया वीडियो के आरोपों पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगी स्वतंत्र जांच, कथित धमकी के ऑडियो से भी...

RAIGARH NEWS