रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक
शादी सीजन में बारात और आयोजनों के दौरान वाहनों से जाम न लगने देने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के दिए गये निर्देश

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मैरिज गार्डन संचालकों को वैवाहिक सीजन में व्यवस्था बनाने पार्किंग और प्राइवेट गार्ड, वालंटियर लगाने के निर्देश

ट्रैफिक डीएसपी ने कहा मैरिज गार्डन संचालक संबंधित थाना और यातायात शाखा को आयोजन पूर्व देनी होगी सूचना

संचालकों के सुझावों पर बनी सहमति—व्यवस्थित आयोजन और सुगम यातायात पर फोकस

        23 अप्रैल, रायगढ़ । जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा शहर के मैरिज गार्डन संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शादी एवं अन्य आयोजनों के दौरान मैरिज गार्डन के बाहर लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या का समाधान करना था।

       बैठक में डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने कहा कि शादी के सीजन में बारात और कार्यक्रमों के दौरान मैरिज गार्डन के बाहर अत्यधिक भीड़ और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैरिज गार्डन संचालक स्वयं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जहां पार्किंग उपलब्ध नहीं है वहां अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

      डीएसपी ने संचालकों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान प्राइवेट गार्ड एवं वालंटियर नियुक्त किए जाएं, जो पार्किंग और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करें। साथ ही संबंधित थाना और यातायात पुलिस को पूर्व सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यक पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारू रखा जा सके।

     बैठक में मैरिज गार्डन संचालकों से सुझाव भी लिए गए, जिन पर सहमति बनाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। इसमें गार्डन के बाहर सड़क पर वाहन खड़े न होने देना, स्पष्ट पार्किंग संकेतक लगाना, बारात मार्ग का पूर्व निर्धारण, कार्यक्रम के समय स्लॉट की जानकारी देना और यातायात पुलिस के साथ बेहतर समन्वय शामिल है। बैठक को सभी ने सार्थक बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

          आयोजकों और मैरिज गार्डन संचालकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिम्मेदारी निभानी होगी। यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफरपुसौर पुलिस ने...

घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी सुनील सारथी पुलिस की हिरासत मेंचार आरोपियों ने मिलकर बनाई थी अपहरण एवं UPI के जरिए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS