दिल्ली में आदिवासी राजनीति का महाकुंभ! राहुल गांधी के सामने गूंजा “जल-जंगल-जमीन” का हक


रायगढ़, लैलूँगा रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया { आदिवासी }


नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज आदिवासी राजनीति का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला, जब Rahul Gandhi ने इंदिरा भवन (AICC) में देशभर से पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया। यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने वाला मंच साबित हुई।

इस अहम कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जनक राम ध्रुव और रायगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा की मौजूदगी ने क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया। दोनों नेताओं ने आदिवासी समाज के ज्वलंत सवालों को मजबूती से उठाया, जिससे सभा का माहौल पूरी तरह संघर्षमय और जोशीला हो गया।

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और नेशनल कॉर्डिनेटर के. राजू सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में “जल, जंगल और जमीन” के अधिकारों पर खुलकर चर्चा हुई और संविधान में मिले अधिकारों को जमीनी स्तर तक लागू करने पर जोर दिया गया।

All India Congress Committee के इस संवाद कार्यक्रम में नेताओं ने साफ संदेश दिया कि अब आदिवासी समाज अपने हक के लिए पीछे हटने वाला नहीं है। युवाओं को जागरूक करने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष रणनीति बनाई गई।

बड़ा संदेश:
अब लड़ाई सिर्फ मुद्दों की नहीं, बल्कि हक और पहचान की है… और इसकी गूंज दिल्ली से लेकर गांव-गांव तक सुनाई देने वाली है!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक गौवंश की...

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंजारा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज गति से आ रहा ट्रक...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह रायपुर, 23 अप्रैल 2026 - मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद...

RAIGARH NEWS

तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर

रायगढ़। तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रखर व्यक्तित्व डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का  दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग...