लैलूँगा – सुशासन तिहार : पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का आकस्मिक दौरा, मौके पर समस्याओं का लिया संज्ञान

सड़क, भवन, तालाब और जरूरी दस्तावेजों के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रायगढ़, 6 मई 2026। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों तक सीधी पहुंच बनाते हुए लैलूंगा विकासखंड के ग्राम ढोर्रोआमा (तिलाईदरता) में पहाड़ी कोरवा बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने धरमजयगढ़ के डीएफओ के साथ बस्ती में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान पहाड़ी कोरवा समुदाय ने डब्लू बीएम सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी। साथ ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और ई-केवाईसी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ही यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र हितग्राही को सुविधा के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण एवं अद्यतन के लिए विशेष कैंप लगाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस पहल से अब ढोर्रोआमा बस्ती में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। सड़क और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं जहां क्षेत्र के विकास को गति देंगी, वहीं तालाब गहरीकरण से जल संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, एसडीएम श्री भरत कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ प्रीति नायडू, एसडीओ आरईएस श्री हेम सिंह राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में गायक सूरज पटेल का सम्मान, पेलमा ग्राम के लिए गौरव का क्षण

27 सितंबर 2026 रविवार | रायगढ़ रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेलमा, विधानसभा लैलूंगा, पोस्ट उरबा निवासी गायक सूरज पटेल को रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS