Raigarh INTUC : मजदूर दिवस पर तीन दिन तक गूंजा श्रमिक सम्मान का संदेश, टीएस सिंहदेव की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

spot_img

रायगढ़ जिले में 1 से 3 मई तक चला आयोजन, उद्योगों में श्रमिकों के बीच पहुंचकर बांटी मिठाई और शरबत-जूस; सुरक्षा, अधिकार और सम्मान को लेकर दिया गया जागरूकता का संदेश

तीन दिनों तक श्रमिक सम्मान के नाम रहा आयोजन

रायगढ़। मजदूर दिवस 1 मई से 3 मई तक इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में श्रमिक दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रमों के दौरान श्रमिकों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

उद्योगों में श्रमिकों के बीच पहुंचे इंटक कार्यकर्ता

1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के विभिन्न प्रमुख उद्योगों में इंटक के कार्यकर्ता पहुंचे। संगठन से जुड़े यूनियन सदस्यों और श्रमिकों के साथ मिलकर मजदूर दिवस मनाया गया।

इस दौरान श्रमिकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत और ठंडे जूस की व्यवस्था भी की गई। गर्मी के बीच इस पहल से श्रमिकों को राहत मिली और कार्यक्रम में अपनापन देखने को मिला।

सुरक्षा और अधिकारों को लेकर श्रमिकों से संवाद

इंटक के प्रदेश वरिष्ठ सचिव एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। उन्होंने जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि श्रमिक किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या या अन्याय की स्थिति में संगठन के माध्यम से आवाज उठाने की अपील की।

मजदूरों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने श्रमिकों के बीच खुशी के साथ आत्मविश्वास और एकजुटता की नई ऊर्जा का भी संचार किया। तीन दिनों तक चला यह आयोजन श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों मजदूरों में खुशी की लहर देखने को मिली। श्रमिकों ने आयोजन के लिए इंटक के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

श्रमिकों के बीच पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष वृहद रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की मौजूदगी ने श्रमिकों के उत्साह को और बढ़ाया।

प्रदेश के वरिष्ठ नेता को अपने बीच पाकर श्रमिकों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में और शाहनवाज खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान सैकड़ों श्रमिकों के लिए उपहार स्वरूप श्रमिक किट तैयार की गई, जिसमें उनकी जरूरत की सामग्री शामिल की गई।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विद्यालय विद्यावती सिदार, कांग्रेस के ग्रामीण द्वय नगेन्द्र नेगी एवं शाखा यादव, अनिल शुक्ला, अरूण गुप्ता, सलीम नियारिया, जीतू चौधरी, पूर्व महापौर जानकी काटजू, बरखा सिंह, दीपक मंडल, ठंडाराम बेहरा, दीपक पाण्डेय, ओमसागर पटेल, इंटक के महामंत्री सुखबीर सिंह, जिला सचिव हैदर अली, सचिव टीआर पटेल, फिरोज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

CHHATTISGARH NEWS

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...