

जिले में कथित पत्रकार रामहरि गुप्ता को पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।औऱ लोगो नें राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसंतपुर में पदस्थ रोजगार सहायक प्रमेंश कुमार प्रजापति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से उन्हें लगातार डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी मानहानि से जुड़ी खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर फोन और नगद माध्यम से वर्षो से रकम वसूलता था।पीड़ित ने बताया कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बनाता था और खबर प्रकाशित करने की आड़ में पैसों की मांग करता था। लंबे समय तक प्रताड़ना झेलने के बाद आखिरकार उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि वह विभिन्न शासकीय कार्यालयों में सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त कर लोगों पर दबाव बनाकर कथित वसूली करता था।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इस तरह की गतिविधियों से और कितने लोग प्रभावित हुए हैं।








