कलम का योद्धा मैदान में रोशन लाल यादव बने पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

spot_img



लैलूंगा/रायगढ़।
पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले संगठन “पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ” में रोशन लाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है। इस खबर के सामने आते ही पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है।

संगठन भारत सरकार नीति आयोग से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 85/22 है। रोशन लाल यादव को जारी पहचान पत्र में उनका पद, क्रमांक और वैधता वर्ष 2027 तक अंकित है।

पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले रोशन लाल यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेशभर में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने नारे लगाए —
“पत्रकार एकता जिंदाबाद!”
“रक्षक एकता सेवा संघ जिंदाबाद!”

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर रोशन लाल यादव को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। सोशल मीडिया में भी समर्थकों ने पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की।

“अब पत्रकारों की आवाज़ दबेगी नहीं, गूंजेगी!”

छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और पत्रकार सुरक्षा को लेकर आने वाले दिनों में बड़े अभियान चलाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bilaspur Press Club Teej Milan: तीज मिलन समारोह में पारंपरिक उल्लास, मानसी होनप की प्रस्तुति ने मोहा मन

पत्रकार परिवारों की महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा; साड़ियां एवं शृंगार सामग्री भेंट कर बढ़ाया गया उत्साह बिलासपुर। तीज...

CHHATTISGARH NEWS

Bilaspur Press Club Teej Milan: तीज मिलन समारोह में पारंपरिक उल्लास, मानसी होनप की प्रस्तुति ने मोहा मन

पत्रकार परिवारों की महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा; साड़ियां एवं शृंगार सामग्री भेंट कर बढ़ाया गया उत्साह बिलासपुर। तीज...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...