सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, खराब परीक्षाफल पर दी कड़ी चेतावनी

शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षाफल सुधार एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हुई सख्त समीक्षा

spot_img



रायगढ़, 12 मई 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त अशासकीय निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जहां शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षाफल सुधार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता से समीक्षा की गई।
           बैठक में सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षाफल की गहन समीक्षा करते हुए विद्यालयवार प्रदर्शन का परीक्षण किया गया। जिन विद्यालयों का परीक्षाफल संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें कड़ी चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि आगामी सत्र में परिणाम सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
           कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालयों को विद्यार्थियों के एकेडमिक स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देने, नियमित कक्षा संचालन सुनिश्चित करने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को आवश्यक एवं कड़े निर्देश जारी किए गए।
समीक्षा के दौरान सत्र 2025-26 में कक्षा संचालन की स्थिति, सत्र 2026-27 के लिए लक्ष्य निर्धारण, कक्षावार पाठ्यपुस्तकों की सूची, विद्यालय बसों की फिटनेस रिपोर्ट, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन संबंधी जानकारी, आरटीई अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षावार जानकारी तथा विगत तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सभी संस्था प्रमुखों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में समस्त आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रशासनिक अनियमितता अथवा विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
         डीएवी स्कूल धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा सहित अन्य विद्यालयों के निराशाजनक परीक्षा परिणाम एवं खराब शैक्षणिक प्रदर्शन पर कलेक्टर द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित संस्थाओं को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। भविष्य में प्रदर्शन में सुधार नहीं होने की स्थिति में कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव, डीएमसी श्री आलोक स्वर्णकार एवं जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh Bhoomi Upyog Niyam : रायपुर: रिहायशी इलाकों में नहीं खुलेंगे बड़े गोदाम-उद्योग, कृषि भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी रहेगी नजर

सरकार ने मांगे नए ड्राफ्ट नियमों पर आम जनता से सुझाव, 15 दिन में देनी होगी आपत्ति छत्तीसगढ़ सरकार अब रिहायशी इलाकों और कारखानों के...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh Bhoomi Upyog Niyam : रायपुर: रिहायशी इलाकों में नहीं खुलेंगे बड़े गोदाम-उद्योग, कृषि भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी रहेगी नजर

सरकार ने मांगे नए ड्राफ्ट नियमों पर आम जनता से सुझाव, 15 दिन में देनी होगी आपत्ति छत्तीसगढ़ सरकार अब रिहायशी इलाकों और कारखानों के...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...