रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर

ऑपरेशन अंकुश का असर—फरार सट्टा खाईवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध छोड़ने की जताई इच्छा



कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिंटू हलवाई को जुआ प्रतिषेध की धारा 4,7 में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : अपराध छोड़ने वालों को अवसर मिलेगा, लेकिन दोबारा सट्टा-जुआ में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और ज्यादा सख्त करेगी।

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


           14 मई, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़ आरोपियों पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश, गिरफ्तारी और तकनीकी जांच से बढ़े खौफ के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई उम्र 43 साल निवासी चांदमारी रायगढ़ आज स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचा और गिरफ्तारी से बचने के बजाय रायगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर करना उचित समझा।

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पिंटू हलवाई ने एसएसपी के समक्ष अपराध से तौबा करते हुए मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की इच्छा जताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और उसके नेटवर्क से जुड़े साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह भयवश रायगढ़ छोड़कर उत्तराखंड भाग गया था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था, लेकिन रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण आखिरकार उसने स्वयं सामने आकर आत्मसमर्पण किया।

         एसएसपी ने आरोपी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा किसी भी प्रकार के सट्टा, जुआ या अवैध कारोबार में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।

       थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 237/2026 एवं 238/2026, धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी, भतीजे और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहा था। व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और यूपीआई के माध्यम से रकम का लेन-देन किया जाता था। आरोपी से नकदी 2000 रूपये की जप्ती की गई है ।

     विदित हो कि गत दिनों थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी के नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, सट्टा संचालन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, 2 लाख 69 हजार रुपये नकद तथा नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल  बरामद की गई थी। इन सभी मामलों में पिंटू हलवाई मुख्य आरोपी के रूप में फरार था, जिसे आज कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

          ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सुधार का अवसर खुला है, लेकिन चेतावनी के बाद भी अपराध में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और अधिक कठोर होगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान फिर विवादों में, “रेट से ज्यादा दो, तभी मिलेगी शराब?”

खैरागढ़। खैरागढ़ का सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। पहले मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम को लेकर चर्चा में...

CHHATTISGARH NEWS

10वीं और 12वीं के खराब प्रदर्शन पर लेक्चरर्स और प्राचार्यों से मांगा गया जवाब

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के निराशाजनक परिणामों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। जिले के लचर प्रदर्शन...

RAIGARH NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटाऔचक निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ताओं...