सुशासन तिहार 2026” में लैलूँगा को विकास का डबल धमाका

राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर मिली करोड़ों की सड़क सौगात, ट्वीट कर मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

spot_img



रायगढ़ जिले के कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभा कक्ष में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी विकास सौगात की घोषणा हुई। बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान राज्यसभा सांसद Devendra Pratap Singh के प्रस्ताव पर लैलूंगा क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लैलूंगा को मिली ये बड़ी सौगातें

लैलूंगा-केशला-तोलगे सड़क मार्ग निर्माण के लिए राज्य शासन मद से बजट प्रावधान
लैलूंगा-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर राजपुर के पास लंबे समय से लंबित 600 मीटर सड़क निर्माण हेतु DMF मद से बजट स्वीकृत

राज्यसभा सांसद Devendra Pratap Singh ने अपने ट्वीट अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, वित्त मंत्री O. P. Choudhary एवं लोकसभा सांसद Radheshyam Rathia का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

“अब बदलेगी लैलूंगा की तस्वीर”

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी मिलने से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ पहुंचेगा। “सुशासन तिहार 2026” में मिली इस सौगात को लैलूंगा के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई    रायगढ़, 25 सितंबर ।...