CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि बिलासपुर सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिलासपुर में पारा 45 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुंगेली में 43.9°C, सक्ती में 43.8°C, बालोद और कबीरधाम में 43.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बुधवार को कुछ ऐसा रहा प्रदेश का तापमान

अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका जताई है।

रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में कहा गया है कि 21 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने की संभावना है।

गर्मी से बचाव की सलाह

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रदेश में बारिश की गतिविधि बेहद कम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

💥*पत्थलगांव में बिजली विभाग के अधिकारी की कथित अभद्रता से मचा बवाल*💥

*पत्रकार से फोन पर विवाद का ऑडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज* जिला जशपुर पत्थलगांव, छत्तीसगढ़ पत्थलगांव में बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की समस्याओं को...

CHHATTISGARH NEWS

CG : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों की जांच के लिए बनी निगरानी समितियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में जिला...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर...

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी...