जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने आम नागरिकों, आवंटियों एवं प्रमोटरों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति स्वयं को सीजीरेरा का अधिकारी अथवा कर्मचारी बताकर लोगों से धनराशि की मांग कर रहे हैं और साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।
सीजीरेरा ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की राशि व्यक्तिगत बैंक खाते, मोबाइल नंबर, यूपीआई अथवा अन्य निजी माध्यमों से जमा कराने के निर्देश नहीं दिए जाते। प्राधिकरण से संबंधित सभी भुगतान केवल अधिकृत एवं निर्धारित माध्यमों से ही स्वीकार किए जाते हैं।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा धनराशि की मांग करने वाले व्यक्ति से सावधान रहें तथा अपनी बैंकिंग, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सीजीरेरा ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी के प्रयास की जानकारी तत्काल साइबर सेल या निकटतम पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...