पूंजीपथरा पुलिस की गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लीटर महुआ शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



           इसी कड़ी में “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।

             पहली कार्रवाई में आरोपी साहिल यादव पिता शंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1000 रुपये जब्त की गई। आरोपी उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताया।

              दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुभाष बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1200 रुपये जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

            शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। विशेषकर नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब, नशीले पदार्थ और युवाओं को नशे की लत लगाने वाले कारोबारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...