“टाईगर लौट के जाएगा फिर शिकार करेगा” — जेल जाने से पहले सोनू खान का धमाकेदार स्टेटस वायरल!

दारू बेचते पकड़ा गया आरोपी, अब “शेर वापिस आएगा” पोस्ट से इलाके में मचा डर और हड़कंप

spot_img

लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध चखना सेंटर चलाने वाले आरोपी कवाड़ी  सोनू खान को पुलिस ने दारू बेचते हुए पकड़कर जेल दाखिल कराया। लेकिन जेल जाने से पहले आरोपी द्वारा लगाया गया सोशल मीडिया स्टेटस अब पूरे इलाके में सनसनी बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू खान ने अपने मोबाइल स्टेटस में लिखा —

“टाईगर लौट के जाएगा फिर शिकार करेगा”

इसके साथ ही जेल के बाहर की फोटो शेयर करते हुए लिखा गया —

“शेर वापिस जरूर आएगा”

स्टेटस वायरल होते ही इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बन गया। जिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, उसने अब थाना प्रभारी से शिकायत और निवेदन कर सुरक्षा की मांग की है। मुखबिर का कहना है कि आरोपी बेल पर बाहर आने के बाद उसके साथ झगड़ा या बदला लेने की कोशिश कर सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी का इस तरह खुलेआम स्टेटस लगाना कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है। लोगों में यह चर्चा तेज है कि आखिर जेल जाने से पहले आरोपी इतना बेखौफ कैसे दिख रहा था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। इलाके में यह मामला अब “दारू कारोबार से ज्यादा स्टेटस वार” के नाम से चर्चा में है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS