पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राबो डेम के पास { 30 मई शनिवार } को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो तो संबंधित थाना से संपर्क करें।








