24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा

बजट, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों पर होगी चर्चा

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



रायगढ़, 17 जून 2026/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 24 जून को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के लिए समय-सारिणी तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
            मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में शामिल पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन, आवश्यक संशोधन (करेक्शन) तथा प्रतीक्षा सूची के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में वीबीजी राम-जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शासन द्वारा निर्धारित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से ग्राम सभा में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...