खरसिया में गरजा भाजपा का संगठन! जिला कार्यसमिति बैठक में लैलूंगा के दिग्गज नेताओं की दमदार मौजूदगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

spot_img

खरसिया, 09 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक गुरुवार दोपहर 1:00 बजे लखीराम ऑडिटोरियम, खरसिया में आयोजित हुईहै । बैठक में लैलूंगा मंडल के वरिष्ठ एवं दिग्गज भाजपा नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

लैलूंगा से पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान हैं और उन्हीं के दम पर पार्टी लगातार जनविश्वास हासिल कर रही है। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रदर्शन भी नजर आया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

19 साल का भरोसा, मेगा ऑफर का धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के जश्न में उमड़ा जनसैलाब, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने पहुंचकर बढ़ाई...

लैलूंगा | 18 सितंबर 2026 | शुक्रवारलैलूंगा। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने ग्राहक सेवा और विश्वास के अपने 19 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS