15 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


रायगढ़, 9 जुलाई 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ द्वारा ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों के लिए 15 जुलाई, बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
            जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मे.होटल श्री सांई श्रद्धा रेलवे स्टेशन के पास रायगढ़ में रिसेप्सनिस्ट कैशियर, रूम सर्विस, हाउस कीपिंग एवं सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मे.परिश्रम रिसोर्स प्रा.लि.5 वां फ्लोर प्लाट नं.टेग 26, जीपी 28 सेक्टर 18 गुरूग्राम में मीटर इन्स्टालर एवं पीकर मेकर तथा मे.फर्स्ट फ्लाई कोरपोरेट मेनेजेन्ट सर्विस सभ्भाजीनगर महाराष्ट्र अप्रेन्टिसिप टेªनी के पद शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रिक्तियों एवं अन्य जानकारी जिला रोजगार कार्यालय तथा ई-रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Cglive.co.in की खबर का बड़ा असर! “आंगनबाड़ी में ताला, खबर बनी हथौड़ा… 4 केंद्रों के 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, परियोजना अधिकारी ने थमाया...

संपादक चंद्रशेखर जायसवाल ब्यूरो चीफ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा/मुकडेगा, 09 जुलाई 2026।Cglive.co.in में लगातार प्रकाशित खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS