सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को

3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


रायगढ़, 9 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन तथा परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये दल परीक्षा अवधि के दौरान अपने-अपने केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

उड़नदस्ता दलों को सौंपी गई परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी

जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में प्रथम उड़नदस्ता दल में उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा (मो. 96690-63346), थाना चक्रधर नगर के सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश मिंज (मो. 90095-98385) तथा प्रधान आरक्षक श्री महेंद्र कर्ष (मो. 79993-64821) को शामिल किया गया है। इस दल को पी.एम. श्री शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1501), के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय गांधी चौक रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1506), सेठ किरोड़ीमल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल मंदिर घड़ी चौक रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1507) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह द्वितीय दल में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिव शंकर पाण्डेय (मो. 75872-31121), सिटी कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक श्री डी.के. बेहरा (मो. 94792-69216) तथा प्रधान आरक्षक श्री सुरेन्द्र ठाकुर (मो. 83700-37193) को शामिल किया गया है। इस दल को किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चक्रधर नगर रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1503) तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1502) की जिम्मेदारी दी गई है। तृतीय उड़नदस्ता दल में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक श्री नवीन कुमार (मो. 96852-39793), थाना पुसौर के सहायक उप निरीक्षक श्री कुंदन लाल गौर (मो. 79997-00123) तथा प्रधान आरक्षक श्री बाबूलाल पटेल (मो. 76976-76464) को शामिल किया गया है। इस दल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्किट हाउस रोड, वार्ड क्रमांक-09 चांदमारी रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1505) तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोष्टापारा रायगढ़ (केंद्र क्रमांक-1504) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक सुश्री अंजू नायक (मो. 97525-15837) को आरक्षित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

सुबह 7 बजे जिला कोषालय पहुंचेंगे दल, गोपनीय सामग्री की रहेगी जिम्मेदारी

उड़नदस्ता दलों को परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां से वे प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी दल केंद्राध्यक्षों से सीलबंद गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे सुरक्षित रूप से पुनः जिला कोषालय में जमा करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Cglive.co.in की खबर का बड़ा असर! “आंगनबाड़ी में ताला, खबर बनी हथौड़ा… 4 केंद्रों के 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, परियोजना अधिकारी ने थमाया...

संपादक चंद्रशेखर जायसवाल ब्यूरो चीफ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा/मुकडेगा, 09 जुलाई 2026।Cglive.co.in में लगातार प्रकाशित खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS