WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

शिक्षा गुणवत्ता में योगदान को याद कर डीईओ अशोक सिन्हा को दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


सूरजपुर स्थानांतरण पर पांचों बीईओ ने किया सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा के सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षा परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पांचों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने श्री सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने श्री सिन्हा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विभागीय कार्यों को गति देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन, प्रशासनिक सूझबूझ और सकारात्मक कार्यशैली ने शिक्षा विभाग को नई ऊर्जा प्रदान की।

अधिकारियों ने कहा कि श्री सिन्हा का सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रहा। वे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहजता से संवाद करते हुए समस्याओं का समाधान निकालने में विश्वास रखते थे। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण पहली मुलाकात में ही लोगों को प्रभावित करता था।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रमेंद्र जोशी (पामगढ़), श्री देवकांत द्विवेदी (अकलतरा), श्री रवि कुमार गौतम (बलौदा), श्री बसंत चतुर्वेदी (बम्हनीडीह), सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू (नवागढ़) तथा संकुल समन्वयक श्री विकेश केशरवानी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों ने कहा कि श्री अशोक सिन्हा का मार्गदर्शन और अनुभव शिक्षा विभाग के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके कार्यकाल में विभागीय समन्वय, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों को लेकर किए गए प्रयासों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

समस्त शिक्षा परिवार जांजगीर-चांपा की ओर से श्री अशोक सिन्हा को सूरजपुर में नवीन पदस्थापना के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उपस्थित अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल और नई जिम्मेदारियों में निरंतर सफलता की कामना की।

spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ डीईओ एम.पी. सिंह एवं डीएमसी रामेश्वर जायसवाल का आत्मीय स्वागत

पांचों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने बुके भेंटकर किया अभिनंदन, शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जताई उम्मीदजांजगीर-चांपा। जिले की...

CHHATTISGARH NEWS

नवपदस्थ डीईओ एम.पी. सिंह एवं डीएमसी रामेश्वर जायसवाल का आत्मीय स्वागत

पांचों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने बुके भेंटकर किया अभिनंदन, शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जताई उम्मीदजांजगीर-चांपा। जिले की...

RAIGARH NEWS

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

आईआईआईटी नया रायपुर और एआईआईएमएस रायपुर पहुंचे पीएम श्री कोड़ातराई के कक्षा 12वीं के विद्यार्थीरायगढ़, 11 सितम्बर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी...