रायगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, सहायक खाद्य अधिकारी और 6 खाद्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


Cglive.co.in | संपादक – चंद्रशेखर जायसवाल | 9340765733

रायगढ़, 09 जुलाई 2026। जिले के खाद्य विभाग में कलेक्टर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों के कार्य विभाजन में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया है। खाद्य शाखा द्वारा जारी आदेश में पहले के सभी कार्य विभाजन आदेश निरस्त करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आदेश के अनुसार सहायक खाद्य अधिकारी  अंजनी कुमार राव अब केवल रायगढ़ शहर का प्रभार संभालेंगे। वहीं  बनमाली यादव को खरसिया से हटाकर रायगढ़ ग्रामीण,  चूड़ामणि सिदार को घरघोड़ा-तमनार से पुसौर, श्रीमती प्राची सिन्हा को धरमजयगढ़ ग्रामीण से खरसिया, श्रीमती यामिनी पटेल को घरघोड़ा, श्रीमती सुधारानी चौहान को धरमजयगढ़ से लैलूंगा तथा  खुशीराम नायक को लैलूंगा से तमनार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना मुख्यालय में निवास करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

खाद्य विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन वितरण और विभागीय निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नए कार्यक्षेत्र में अधिकारी व्यवस्था को कितना बेहतर बना पाते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिलों में निवासरत् किरायेदार बाहरी व्यक्तियों/संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरों/दीगर राज्यों के फरार आरोपियों सहित असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश

आम जनता से अपील संदिग्ध व्यक्ति/ दीगर राज्यों के फरार आरोपियों की सूचना देने वाले सूचक का नाम रहेगा गोपनीय            पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ऑपरेशन आघात" में प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34...