रायगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, सहायक खाद्य अधिकारी और 6 खाद्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

spot_img


Cglive.co.in | संपादक – चंद्रशेखर जायसवाल | 9340765733

रायगढ़, 09 जुलाई 2026। जिले के खाद्य विभाग में कलेक्टर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों के कार्य विभाजन में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया है। खाद्य शाखा द्वारा जारी आदेश में पहले के सभी कार्य विभाजन आदेश निरस्त करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आदेश के अनुसार सहायक खाद्य अधिकारी  अंजनी कुमार राव अब केवल रायगढ़ शहर का प्रभार संभालेंगे। वहीं  बनमाली यादव को खरसिया से हटाकर रायगढ़ ग्रामीण,  चूड़ामणि सिदार को घरघोड़ा-तमनार से पुसौर, श्रीमती प्राची सिन्हा को धरमजयगढ़ ग्रामीण से खरसिया, श्रीमती यामिनी पटेल को घरघोड़ा, श्रीमती सुधारानी चौहान को धरमजयगढ़ से लैलूंगा तथा  खुशीराम नायक को लैलूंगा से तमनार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना मुख्यालय में निवास करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

खाद्य विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन वितरण और विभागीय निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नए कार्यक्षेत्र में अधिकारी व्यवस्था को कितना बेहतर बना पाते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...