ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



नगद ₹5,370,  सट्टा पट्टी और मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप पर भी मिला सट्टे का हिसाब

ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में चल रहे सट्टा-पट्टी के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध ‘ऑपरेशन अंकुश’ लगातार जारी

     13 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में शनिवार 11 जुलाई को थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से हार-जीत का खेल संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी ₹5,370, एक मोबाइल फोन एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की है।

            पुलिस को 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव कोलाईबहाल के बाजारपारा क्षेत्र में सायजान अली नामक महिला अपने घर के पास लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। पुलिस ने महिला को सट्टा गतिविधि संचालित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सायजान अली पति असगर अली, उम्र 42 वर्ष, निवासी बाजारपारा, कोलाईबहाल, थाना चक्रधरनगर बताया तथा सट्टा पट्टी लिखने की बात स्वीकार की।

        तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से एक कोरे कागज पर विभिन्न अंकों में ₹1,450 के सट्टे का लेखा-जोखा, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर सट्टा पट्टी का रिकॉर्ड पाया गया, एक डॉट पेन तथा ₹5,370 नगद बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

         इस सफल कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू तथा थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, आरक्षक नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

           जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...